Total Pageviews

Showing posts with label टीवी रेटिंग्स. Show all posts
Showing posts with label टीवी रेटिंग्स. Show all posts

Saturday, October 20, 2018

'बिग बॉस' के न चलने से कलर्स चैनल भी पिछड़ा. स्टार प्लस और सोनी बने शिखर के दो चैनल.केबीसी का जादू कायम

'बिग बॉस' ने किया निराश, 'केबीसी' का जादू बरकरार
प्रदीप सरदाना





अपने शुरूआती हफ्ते में अनूप जलोटा और जसलीन के रोमांस ने 'बिग बॉस'-12 को सफलता दिला दी थी. लेकिन अब 'बिग बॉस' इतना पिछड़ गया है कि वह टीवी के टॉप -10 कार्यक्रमों में भी जगह नहीं बना पा रहा.जबकि रात 9 बजे के बिग बॉस वाले समय में सोनी चैनल पर प्रसारित 'केबीसी' टॉप -5 में रहकर अपनी विजय पताका फहराए हुए है. यहाँ तक स्टार भारत पर रात 9 बजे के समय में ही प्रसारित हो रहा 'राधाकृष्ण' भी 'बिग बॉस' से आगे चल रहा है. इस हफ्ते जारी बार्क की टीआरपी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार यूँ कलर्स का 'नागिन-3' सीरियल नंबर वन है. लेकिन 'बिग बॉस' के न चलने और टॉप 10 में कलर्स का कोई और शो न आने के कारण मनोरंजन चैनल्स में कलर्स चौथे पायदान पर गिर गया है. जबकि अपने तीन कार्यक्रमों 'ये रिश्ता', 'कुल्फी कुमार' और 'डांस प्लस' के कारण स्टार प्लस पहले पायदान पर फिर से कब्ज़ा जमाने में कामयाब हो गया है. उधर 'केबीसी' में अमिताभ बच्चन के जादू और 'इंडियन आइडल' में सिंगर्स के सुरों के जादू ने इन दोनों शो को हिट बनाकर सोनी चैनल को दूसरे पायदान पर बैठाया हुआ है. तीसरे पायदान पर जी टीवी है.जिसके 'कुंडली भाग्य', 'इश्क सुभानअल्लाह' और 'कुमकुम भाग्य' भी टॉप 10 में बने हुए हैं. यहाँ यह भी बता दें कि एकता कपूर के 'नागिन' सहित तीन शो लगातार टॉप 3 में बने हुए हैं. लेकिन एकता का 'कसौटी जिंदगी की' इस बार दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा..जोर शोर से शुरू होने के बाद भी 'कसौटी' 18 वें पायदान पर ही पहुँच सका. उधर सब टीवी का 'तारक मेहता' लगातार बरसों से टॉप 10 में आकर सब टीवी की इज्ज़त भी बचाए हुए है. 'तारक' के अलावा सब टीवी के लगभग सभी कार्यक्रम फ्लॉप हो रहे हैं.